दधीचि अवधूतिका आनंद हितवादिनी आचार्या की आत्मदाह की प्रोत्साहन देने वालों दोषियों को सजा दिलाने हेतु राजभवन, रांची अभियान*



दधीचि अवधूतिका आनंद हितवादिनी आचार्या की आत्मदाह की प्रोत्साहन देने वालों  दोषियों को सजा दिलाने हेतु राजभवन, रांची अभियान


28 अगस्त 2024 को आनंद मार्ग प्रचारक संघ के सदस्यों द्वारा आत्म-बलिदानी संन्यासिनी, पेतरबर थाने के दारिद आनंदमार्ग स्कूल की प्राचार्या अवधूतिका आनंद हितवादिनी आचार्या को आत्मदाह के लिए प्रोत्साहन देने वालों को सजा दिलाने, मुआवजा देने और अन्य संबंधित मांगों की पूर्ति हेतु झारखंड की राजधानी रांची में राजभवन तक मार्च निकाला गया। यह अभियान रांची रेलवे स्टेशन के निकट पोद्दार धर्मशाला से प्रारंभ हुआ और रांची के प्रधान मार्गों से होकर राजभवन तक पहुंचा, जहाँ झारखंड के माननीय राज्यपाल महोदय को ज्ञापन सौंपा गया।

*हमारी मांगें:*

1) दधीचि अवधूतिका आनंद हितबादिनी आचार्या की आत्मदाह की प्रोत्साहन देने वाले और दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।  
2) प्रस्तावित भारतमाला राष्ट्रीय राजमार्ग के लिए बोकारो जिले के पिटरवार थाना क्षेत्र के दारिद गाँव में स्थित "आनंद शुभचेतना" मास्टर यूनिट के अधिग्रहण की क्षतिपूर्ति की पूरी राशि जमीन के कानूनी मालिक को तुरंत सौंपी जानी चाहिए।  
3) दारिद गाँव और आसपास के क्षेत्र के स्थानीय लोगों को शिक्षा और जनकल्याण के लिए चलाए जा रहे आनंदमार्ग विद्यालय के पुनर्वास के लिए वैकल्पिक भूमि प्रदान की जानी चाहिए।  
4) जब तक उपरोक्त तीनों मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक दारिद "आनंद शुभचेतना मास्टर यूनिट" और आश्रम का अधिग्रहण नहीं किया जा सकता।  
5) दारिद "आनंद शुभचेतना मास्टर यूनिट" और आश्रम में रहने वाली महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जानी चाहिए।










 

Post a Comment

0 Comments