18 जुलाई 2024, श्री प्रभात रंजन सरकार द्वारा प्रतिपादित प्रउत दर्शन के *"आर्थिक लोकतंत्र"* की अवधारणा विषय पर लियो क्लब ऑफ इटहरी इनोवेशन, इटहरी, नेपाल द्वारा एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
लियो क्लब के वर्तमान और निवर्तमान पदाधिकारियों तथा स्नातक और एमबीए के 200 से अधिक छात्रों को प्राउटिस्ट यूनिवर्सल के ग्लोबल एडवाइजरी समिति के सदस्य राजेश सिंह ने सम्बोधित किया। अपने सम्बोधन में उन्होंने राजनैतिक लोकतंत्र और आर्थिक लोकतंत्र के बीच के अंतर को रेखांकित किया। आर्थिक लोकतंत्र के चार सूत्रों; 'न्यूनतम आवश्यकताओं की गारंटी, बढ़ती क्रय शक्ति, आर्थिक निर्णय का अधिकार स्थानीय लोगों के हाथ में होना और बाहरी लोगों का स्थानीय आर्थिक निर्णयों में हस्तक्षेप स्वीकार्य नहीं होना' पर विस्तार से चर्चा की। साथ ही, उन्होंने प्रउत दर्शन के विकास की अवधारणा एवं इसकी विशेषताओं की भी चर्चा की।
तत्पश्चात, प्रउत नेपाल की तारा काफ़्ले ने अपने सम्बोधन में बताया कि प्रउत का विकास का मॉडल कैसा होगा जिससे 100% रोजगार मिलना सम्भव होगा। उपस्थित समुदाय इस बात पर सहमत दिखा की प्रउत दर्शन ही आज समय की मांग है और इस दर्शन को अपनाकर एक बेहतर और समृद्ध समाज का निर्माण किया जा सकता है।
कार्यक्रम में अध्यक्ष प्रतिमा खड़का, महासचिव अश्विनी दहाल, निवर्तमान अध्यक्ष युवराज काफ़्ले और नवराज खड़का, लायंस क्लब के प्रतिनिधि दीपक पोखरेल, महिला सञ्जाल की महासचिव विजया प्याकुरेल, गोविंद आचार्य आदि उपस्थित थे।
0 Comments